
Ballia: आजमगढ़ मंडल के डीआईजी वैभव कृष्ण ने आजमगढ़ मंडल में सुगम परिचालन और सुरक्षा के उद्देश्य से आजमगढ़, मऊ और बलिया में एक साथ अभियान चलाने का निर्देश दिया। चार घंटे तक चले इस अभियान के अन्तर्गत जिले के सभी थानों के प्रभारी और चौकी प्रभारी सड़कों पर उतरकर सड़कों पर चलने वाले अवैध वाहनों, लाल-नीली बत्ती वाले वाहनों, हूटर वाले वाहनों, भड़काऊ शब्द लिखने वाले वाहनों, अवैध बस अड्डो, स्टेटस सिंबल और टैक्सी स्टैंड से वसूली करने वाले वाहनों के विरूद्ध यह अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अन्तर्गत आजमगढ़ में कुल 3422 वाहनों का चालान किया गया जबकि 167 वाहनों को सीज किया गया।
मऊ जिले में 1397 वाहनों का चालान किया गया जबकि 166 वाहनों को सीज किया गया। वहीं बलिया में 1907 वाहनों का चालान किया गया और 81 वाहनों को सीज किया गया। आजमगढ़ परिक्षेत्र में कुल 6716 वाहनों का चालान किया गया जबकि 414 वाहनों को सीज कर सात लाख 35 हजार 600 का जुर्माना भी वसूला गया। जुर्माना वसूलने में बलिया नंबर वन रहा। बलिया में 6 लाख 69 हजार 100 रुपया जुर्माना वसूला गया।