
सिकंदरपुर, बलिया: बलिया जनपद के पकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम एकइल टंडवा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव की रहने वाली संगीता कुमारी (उम्र 33 वर्ष), पत्नी अर्जुन कुमार, को घर के आसपास साफ-सफाई करते समय एक जहरीले जंतु ने डस लिया।
परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुँचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें तत्काल 10 एंटीवेनम इंजेक्शन लगाए गए। हालांकि, स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।
घटना कैसे हुई:
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगीता अपने घर के आंगन और आस-पास की सफाई कर रही थीं, तभी उन्हें एक जहरीले जंतु ने काट लिया। जहर इतना खतरनाक था कि कुछ ही समय में उन्हें चक्कर आने लगे और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा।
डॉक्टरों की सतर्कता ने बचाई जान:
स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता से इलाज शुरू किया और तुरंत रेफर किया, जिससे समय रहते उचित इलाज संभव हो पाया। फिलह संगीता का इलाज बलिया जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सावधानी जरूरी:
इस घटना से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि ग्रामीण इलाकों में जहरीले जंतुओं से बचाव के लिए जागरूकता और साफ-सफाई बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में समय रहते मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो जाए तो जान बचाई जा सकती है।