
सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने मदरसा बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ नफरत फैलाना जानती है। मदरसा बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला सरकार की मंशा को नाकाम कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला संविधान के अनुसार है और यह साबित करता है कि भारत का संविधान सभी धर्मों को स्वतंत्रता का अधिकार देता है। भाजपा सरकार अपने निहित स्वार्थ के लिए देश में धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती हैं, यह सरकार अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित कर रही हैं। वक्फ बोर्ड को सरकार के निशाने पर है। वक्फ बोर्ड को भाजपा सरकार नष्ट करना चाहती है, जबकि भारतीय संविधान सभी धर्मों को स्वतंत्रता देता है अपने धर्म के अनुसार जीने का। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी धर्मों को संविधान के अनुसार जीने का हक मिलता रहेगा।