
बलिया: देश मे महगाई, अराजकता, तानाशाहियत चरम पर थी। सरकारी संस्थाओ को गुलाम बनाया जा रहा था। चारो तरफ भय का माहौल व्याप्त था। देश के बड़े- बड़े नेताओं को जेल में डाला जाने लगे। तभी देश मे एक क्रांति ने जन्म लिया। जिसको हमलोग सम्पूर्ण क्रांति के नाम से जानते है। 1974 में प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को पद से हटाने के लिए स्व. जयप्रकाश नारायण (लोकनायक) ने सम्पूर्ण क्रांति का नारा दिया था। बाद में उन्हें1999 में मरणोपरांत भारत रत्न से समानित किया गया।
पूर्व मंत्री ने किया माल्यार्पण
आज जयप्रकाश नगर पहुँचकर पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजधारी सिंह ने स्व. जयप्रकाश नारायण जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके स्मृतियों को याद किया। जयप्रकाश नारायण जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक थे।उनको नमन करने हेतु पूरे दिन नेताओं एवम समाज सेवियों का ताता लगा रहा।