
सिकन्दरपुर, बलियाः शासन द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में सोमवार को दो बजे थाना खेजुरी पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय सिविल जज बलिया के आदेश के क्रम में थाना खेजुरी पर वर्ष 2021, 2022 व 2023 के पंजीकृत आबकारी अभियोगो में बरामदशुदा शराब अंग्रेजी व देशी कुल मिलाकर 2043.52 लीटर पर्याप्त गहराई का गड्ढा खोदकर नष्ट की गयी। समस्त कार्यवाही की विडियोग्राफी भी की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर गौरव शर्मा, वीरपाल सिंह एपीओ बलिया, राणाप्रताप सिंह पुत्र स्व. उमाशंकर सिंह निवासी छोटी विषहर, हरेराम चौहान पुत्र भृगुनाथ चौहान निवासी खेजुरी मौजूद रहे।