
नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 2 सीट जीती और 45 सीटों पर उसे बढ़त है। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 2 सीट जीती है, उसे 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।