
सिकन्दरपुर, बलिया। भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार की दोपहर विधानसभा क्षेत्र के खरीद, जिन्दापुर व पुरूषोत्तम पट्टी गांव स्थित सरयू नदी के तट पर बाढ़ से गांव को बचाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लगभग 13 करोड़ की लागत से बनाएं जा रहें बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता व अन्य विभागीय अधिकारी मौक़े पर मौजूद रहें। इस दौरान पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि सरयू नदी के तटवर्तीय इलाके में हर वर्ष बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती हैं। ऐसे में यह बांध न केवल ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बल्कि यह क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बांध निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी तथा समय समय पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति पर भी पैनी नजर रखी जाएंगी। इस दौरान पूर्व विधायक संजय यादव ने स्थानीय लोगों से भी बात कर बांध निर्माण कार्य में मानक व कार्य गुणवत्ता की भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सरयू कटान भूमि एवं गांव बचाओ समिति के सभी सदस्य भी मौजूद रहें। सत्येंद्र राजभर, आकाश तिवारी, ओपी यादव, अनिल पाण्डेय, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।