
बलिया। बेल्थरारोड नगर के रेलवे चौराहा मानस मंदिर के पास शुक्रवार की शाम तैलिक साहू सेवा समिति ने भी शोक सभा का आयोजन किया। सड़क दुघर्टना में मृतक मनीष गुप्ता एवं अमित मद्वेशिया के चित्र पर सभी उपस्थित लोगों ने फूल माला चढ़ाकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर मृतक के पिता अशोक गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, उपेन्द्र गुप्ता (मिन्टू), पूर्व सैनिक शशिकांत गुप्ता, धनेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विनय गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता,वेद प्रकाश गुप्ता मिन्टू, अनिल गुप्ता, अतुल मद्धेशिया, राममनोहर गांधी, सतीश गुप्ता, आलोक गुप्ता, अजय गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की।