
बलिया, ब्यूरो। सुखपुरा इंटर कालेज में आयोजित 5 दिवसीय स्काउट्स गाइड्स प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक दिनेश सिंह ने छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से
छात्र- छात्राओं के व्यक्तित्व व चारित्रिक निर्माण का ज्ञान प्राप्त होता है। साथ ही साथ विकट परिस्थितिओ मे संयमित होकर सामना करने का ज्ञान प्राप्त होता है। विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह ने छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण को अपने जीवनशैली में उतारने पर भविष्य में किसी भी परिस्तिथियों का सामना करने का ज्ञान प्राप्त होता है। शिविर में शिवरार्थियों द्वारा देश के ऐतिहासिक महापुरुषों एवं वीरांगनाओं जैसे रानी लक्ष्मी बाई टोली, झलकारी बाई टोली, मीराबाई टोली, झाँसी की रानी, टोली इंदिरा गांधी टोली, सरस्वती टोली, सरोजिनी नायडू टोली, सुहेल देव टोली, अर्जुन टोली, पृथ्वीराज चौहान टोली, मंगल पांडे टोली के नाम पर
टोली बनाकर टेन्ट मे घर का रूप देकर वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान के जीवनशैली में उपयुक्त वस्तुओं को कहां किस तरह सुनियोजित तरीके से स्थापित किया जाता है। वह दिखाने का प्रयास किया गया था। निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन दिनेश चन्द सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार सिंह व जिला संगठन कमिश्नर सौरभ कुमार पाण्डेय द्वारा छात्र छात्राओं द्वारा निर्मित टेन्ट व विभिन्न प्रकार के हस्त निर्मित कलाकृतियों का निरीक्षण किया गया। छात्र- छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित विभिन्न प्रकार के वस्तुओं जैसे गुडिया, फूलों का गुच्छा, थर्माकोल से निर्मित घर के साथ साथ विभिन्न प्रकार की कलाकृतियाँ देख अतिथियों द्वारा काफी सराहना की गई। प्रशिक्षण के दौरान छात्र छात्राओ को गांठ बंधन, टेंट निर्माण, पुल निर्माण, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, सिगनेलिंग, ध्वज तथा शिष्टाचार का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का संचालन जिला संगठन कमिश्नर सौरभ कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय प्रताप सिंह, डॉ संजय कुमार गुप्ता, दिनेश प्रजापति, अनुराग सिंह, जया पाठक, छठु राम, हनुमंत कुमार,.रमेश राम,.संजय कुमार मिश्र, रामायण यादव के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।