
Ppryagraj: प्रयागराज में कांग्रेस के संविधान सम्मान सम्मेलन में मारपीट हो गई। इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय भी मौजूद थे। उनके सामने कार्यकर्ता एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। घटनाक्रम रविवार को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ। फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से संविधान सम्मान आयोजित किया गया था। टिकट की उम्मीद में कई कांग्रेस नेता समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। कुछ समर्थक नारेबाजी करते हुए मंच पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। कुछ लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने 2 युवकों को बुरी तरह से पीट दिया। कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- कार्यकर्ताओं में कहासुनी हुई और विवाद हो गया। कार्यकर्ता इस समय उत्साहित हैं। भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सड़कों पर निकले हैं।
– प्रदेश अध्यक्ष