
सिकन्दरपुर, बलिया। स्थानीय डाक बंगला में भाजपा का स्थापना दिवस रविवार को भव्य रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात प्रमुख वक्ताओं ने पार्टी स्थापना पर अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 में पार्टी की स्थापना किया गया। पार्टी ने राष्ट को आगे रखकर काम करना शुरू किया। जो पौधा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, आडवानी, डॉ0 मुरली मनोहर जोशी ने लगाया था वह आज बट वृक्ष बनकर तैयार हो गया है। आने वाले चुनावों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर हर मुश्किलो ने लड़ना होगा, तभी अपना देश विश्व गुरु बनेगा। पार्टी के जिला महामन्त्री प्रयाग चौहान ने कहा कि हमलोग जनसंघ के विचारधारा राष्ट्रवाद से प्रभावित होकर काम करते है और आगे भी करते रहेंगे।वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए “अंत्योदय” के रास्ते पर चलकर गरीब कल्याण का कार्य कर रही है। डॉ0 उमेश चंद ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। किसी भी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।नवांनगर ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। पार्टी चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है। मुख्य वक्ताओ में जयराम पाण्डेय, शेरू गुप्ता, रामनाथ यादव, भीम गुप्ता, मैनेजर चौहान, विनोदशंकर गुप्ता, रणजीत राय, गौरी वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गोबर्धन मधुकर, बजरंगी चौहान, नीरज राय, दीपक गुप्ता, मोहन मिश्रा, अतुल शर्मा, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता हरिभागवांन चौबे तथा संचालन मंजय राय ने किया।