
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक व उपनिक्षकों के तबादले किए हैं। इस क्रम में कुल एक निरीक्षक और नौ उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है।
एसपी ने प्रभारी निरीक्षक गड़वार रत्नेश सिंह को साइबर थाना भेज दिया है, जबकि उनकी जगह कोतवाली बलिया के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष गड़वार नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त निम्नलिखित स्थानांतरण किए गए हैं:
- रतसड़ चौकी प्रभारी सागर कुमार रंगू को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
- सतनी सराय चौकी प्रभारी पवन कुमार को रतसड़ चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
- थाना सिकन्दरपुर के उपनिरीक्षक नीरज यादव को माल्दा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- माल्दा चौकी प्रभारी गजानंद को टंगुनिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
- शथाना खेजुरी के उपनिरीक्षक आनंद मोहन उपाध्याय को सतनी सराय चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
- टंगुनिया चौकी प्रभारी संतोष कुमार को थाना उभांव स्थानांतरित किया गया है।
- थाना सुखपुरा के उपनिरीक्षक रामप्रसाद बिंद को थाना नगरा भेजा गया है।
- थाना नगरा के उपनिरीक्षक राम लखन सोनकर को थाना सुखपुरा में तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह तबादला प्रक्रिया प्रशासनिक आवश्यकताओं, कार्यक्षमता और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए की गई है। इससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने की संभावना है।