
सिकन्दरपुर, बलियाः नगर में जगह जगह कूड़ा डालकर गंदगी फैलाई जा रही है। वहीं सफाई कर्मीं इस कूड़ में आग लगाकर वातावरण को प्रदृषित कर रहे हैं, जबकि सरकार लगातार पर्यावरण संरक्षण पर जोर दे रही है। इतना ही नहीं कूड़ा जलाने पर जुर्माना का भी प्रावधान है। जबकि नगरपालिका इसको लेकर लापरवाह बनी हुई है। नगर निवासी शेख अहमद अली ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार जहां पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर जोर दे रही है, वहीं नगर के अधिकारी व कर्मचारी सरकार की इस योजना को पलीता लगा रहे हैं। जगह जगह नगर में कूड़ा डाल कर गंदगी फैलाई जा रही है तो नगर के अंदर कूड़ा एकत्र करके आग लगाकर वातावरण को प्रदूषित किया जा रहा है। इससे आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा नगर के मार्गों में रोज सुबह देखा जा सकता है। नगर निवासी एडवोकेट जितेश वर्मा ने बताया कि नगर के मार्गों पर जगह जगह सफाई कर्मी कूड़ा इकट्ठा करते है, जब अधिक कूड़ा एकत्र हो जाता है तो उसमें आग लगा देते हैं। इसका धुंआ आसपास के घरों में घुसने लगाता है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है। ऐसा पहला बार नहीं हुआ। इससे पूर्व भी नगर पंचायत कर्मी कई बार ऐसा कर चुके हैं। इसकी शिकायत लोगों ने कई बार नगरपंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों से की, लेकिन इसके बाद भी आबादी के बीच कूड़े में आग लगाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इससे वहां रहने वाले लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है।