
Ballia: पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन मे अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण व अन्य मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर के प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय मय हमराह पुलिस फोर्स के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में लिलकर दियरा नदी के किनारे व नदी में बने टापू पर छापा मारी करते हुए अवैध कच्ची देशी शराब बनाने के उपकरण सहित लगभग 3000 लीटर लहन व अवैध शराब बनाने की अन्य सामग्री जैसे नौसादर, फिटकरी आदि को नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। शऱाब की रोकथाम हेतु अभियान जारी है।
लहन नष्ट करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर, बलिया
2. उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना सिकन्दरपुर, बलिया
3. हे0का0 दिनेश कुमार सिंह थाना सिकन्दरपुर, बलिया
4. हे0का0 राकेश यादव थाना सिकन्दरपुर, बलिया
5. का0 अंकित कुमार थाना सिकन्दरपुर, बलिया
6. का0 सालिक राम वर्मा थाना सिकन्दरपुर, बलिया
7. का0 अमित पटेल थाना सिकन्दरपुर, बलिया
8. वी0सी0 श्यामलाल थाना सिकन्दरपुर, बलिया
9. वी0सी0 महेश तिवारी थाना सिकन्दरपुर, बलिया