
सिकंदरपुर (बलिया)। समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर ईकाई की मासिक बैठक पार्टी के कैंप कार्यालय पर सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक विषयों पर चर्चा के बाद उसकी मजबूती एवं भाजपा सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक को अपने सम्बोधन में विभिन्न वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं को आवाह्न किया।वक्ताओ ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का शोषण कर रही है।चारों तरफ भ्रष्टाचार फैल चुका है। थानों और तहसीलों की बोली लगाई जा रही है। भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी हैं।इस सरकार से जनता छुटकारा पाना चाहती है।
बैठक के अंत में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवि यादव के असामयिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कार्य कर्ताओ ने दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
बैठक को सम्भोधित करने वालों में अनंत मिश्रा, धनंजय सिंह, कृष्णकुमार यादव, नंदू चौहान, देवनारायण यादव,बबलू सिंह, हृदय यादव, राधेश्याम राजभर, चंद्रमा यादव, प्रदीप कन्नौजिया, संजय यादव, राजेश यादव, हरिंद्र पासवान, उपेंद्र यादव, सरल यादव, खुटी सिंह आदि थे। बैठक की अध्यक्षता भीष्म यादव एवं संचालन वीर बहादुर वर्मा ने किया।