
सिकंदरपुर, बलियाः पिछले 20 घंटे से पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मच गया है। विद्युत के आभाव में लोग परेशान हो गए हैं। सिकंदरपुर नगर में सबसे अधिक परेशानी देखी जा रही है। कारण की लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वैसे तो विभाग के द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है कि 24 तारीख से ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकती है। इसके बावजूद भी जो कुछ घंटे विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए वह भी नहीं हो रही है। इस कारण से सिकंदरपुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग विद्युत के अभाव में परेशान हो गए हैं। वहीं रात में भीषण गर्मी होने के कारण किसी तरीके से लोगों ने रात व्यतीत किया तथा विद्युत के अभाव में लोगों के घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
इस दौरान विद्युत विभाग के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने के लिए लोग जब उन्हें फोन कर रहे हैं तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है तथा फोन लगने पर भी संतोष जनक जवाब भी नहीं दे रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। बताते चले कि इस प्रकार से अभी सिकंदरपुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप नहीं हुई थी। वह भी पड़ रही गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। जिनके पास वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर है वह तो किसी तरीके से अपना काम चला ले रहे हैं, लेकिन जिनके पास वैकल्पिक व्यवस्था की सुविधा नहीं है, उनको काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।