
सिकन्दरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विधायक और एसडीएम का औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विधायक निधि से लगाए जाएंगे वॉटर प्यूरीफायर और सोलर प्लांट

सिकन्दरपुर (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को क्षेत्रीय सपा विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी और उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर सुनील कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और अधीक्षक दिग्विजय सिंह से आपसी समन्वय के साथ गरीब मरीजों के हक में कार्य करने की सलाह दी।
विधायक रिजवी ने दिया निर्देश
विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि अस्पताल में गुटबाजी नहीं होनी चाहिए और सभी कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि विधायक निधि से वॉटर प्यूरीफायर और पांच केवी का सोलर प्लांट लगवाया जाएगा, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
महिला वार्ड में पंखा न होने पर फटकार
विधायक ने जब महिला वार्ड में पंखा न होने की जानकारी प्राप्त की, तो उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाई और कहा कि महिला वार्ड में तत्काल पंखा लगाया जाए। यदि धन की कमी आड़े आ रही है, तो वह पंखा लगवा कर उनसे धन ले लें।

उपजिलाधिकारी ने दिया आश्वासन
उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं, जिसको लेकर अधीक्षक दिग्विजय सिंह से बात की गई और तत्काल उन कमियों को दूर करने के लिए निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी कुछ बड़ी कमियों को दूर करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखकर उन बड़ी कमियों को भी जल्द से जल्द दूर करा दिया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रयास
विधायक और एसडीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। अस्पताल के अधीक्षक और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और स्वास्थ्य सेवाओं में जमीनी स्तर पर सुधार के लिए काम करें।

निरीक्षण के समय डॉक्टरों की टीम रहीं मौजूद
उप जिलाधिकारी व सपा विधायक के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिग्विजय कुमार, डॉ संदीप गुप्ता, डॉ अभिषेक राय, डॉ अबुतलहा, डॉ भारती सिंह, डॉ संदीप गौतम व डॉ राम किशुन मौजूद रहें।