
सिकन्दरपुर, बलिया। सोमवार को पूरे देश मे भारत रत्न, विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, समाजसुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई जा रही है। वही ग्राम सभा पंदह, काजीपुर और लीलकर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्व प्रथम मूर्ति की सफाई की गई, उसके उपरांत शेख अहमद अली ‘संजय भाई’ के नेतृत्व में अंबेडकर के मूर्ति पर फूल मालाओं को चढ़ाया गया। अपने संबोधन में सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव संजय भाई ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर स्वतन्त्र भारत के संविधान निर्माता थे। वह समता मूलक समाज बनाने की कल्पना की सोच रखते थे। आजादी के बाद देश कैसे चलेगा, इसके लिए संबिधान की रचना की गयी। देश की सरकार ने 1990 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। आज देश एन डी ए के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। इसका भी श्रेय भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को ही जाता है। क्योंकि अगर देश मे संविधान नही रहता तो नरेंद्र मोदी जैसे चाय बेचने वाला शख्स प्रधानमंत्री नही बनते। वही हमारे नेता कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी का हमेशा से प्रयास रहा है कि दबे, कुचले, दलितों और शोषितो को विकास की मुख्य धारा में लाया जाए जो कि डॉ. अम्बेडकर की सोच थी। कार्यक्रम अजय राम, रविन्द्र राम, वीरेंद्र सोढ़ी, सुरेश राम आदि लोग मौजूद रहे।