
सिकन्दरपुर, बलियाः सिकंदरपुर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा के स्वागत के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दो खेमे में बंटे नजर आए। चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का स्वागत किया जिसमें अरविंद राय, भुआल सिंह, मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी, क्षितिज सिंह, प्रमोद गुप्ता, जितेंद्र सोनी, ओमप्रकाश पयादव, निरंजन राय, विनित पाण्डेय, विजय जायसवाल, जयप्रकाश वर्मा आदि रहे तो दूसरी तरफ गणेश सोनी के काफिले के साथ भी अधिकतर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी लेकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया, जिसमे रवि राय, प्रयाग चौहान, अनिल वर्नवाल, गौरी वर्मा, गोबर्धन मधुकर, अशोक गुप्ता, विनोद शंकर गुप्ता, राधेश्याम यादव, विमलेश राय, भिखारी पटवा, अजय शर्मा आदि शामिल रहे।