
सिकंदरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा का सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। बलिया में प्रवेश करते ही जिलाध्यक्ष का स्वागत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरजशेखर, सलेमपुर के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा, पूर्व विधायक छठ्ठू राम ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। वही मालदा चट्टी पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश सिंह गुड्डू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीव वर्मा, भोला सिंह, मंजय राय, सुरेश सिंह आदि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हुजूम ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। वही जगह-जगह स्वागत के बाद जब जिला अध्यक्ष का काफिला सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर पहुंचा तो पूर्व में नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे गणेश सोनी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने जेसीबी के साथ नवागत जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत समारोह मे सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर रवि राय, अजीत राय, प्रयाग चौहान, डा.आशुतोष गुप्ता, मुन्ना राय, अनिल वर्नवाल, अशोक गुप्ता, राजकुमार चौहान, धीरज पटेल, राहुल गुप्ता, गौरी वर्मा, रामनाथ यादव, छोटक चौधरी, बबलू बहार, डब्लू आदि शामिल रहे।