
सपा द्वारा पीडीए जागरूकता के तहत जन चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सपा विधायक रिजवी ने भाजपा के पूर्व विधायक पर बोला तीखा जुबानी हमला
सिकन्दरपुर (बलिया)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए जागरूकता जन चौपाल के क्रम में गुरुवार को सिवानकला गांव के गांधी स्थान पर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए का हक लूटा जा रहा हैं। अपने हक को हासिल करने के लिए पीडीए के लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा नहीं तो भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान बदल दिया जाएगा। आप लोगों को अपना हक हासिल करने के लिए भाजपा को हटाना पड़ेगा। कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक मेरे द्वारा कराए गए कार्यों को अपना बताकर वाहवाही ही लूट रहे हैं, जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता हैं। बताया कि मैंने विधानसभा क्षेत्र के जननायक चंद्रशेखर स्पोर्ट्स कॉलेज, खरीद दरौली के मध्य घाघरा नदी पर पीपा पुल, पक्का पुल, सिवानकला गांव में मंडी अग्निशमन केंद्र, माल्दह में पुलिस चौकी, नगर पंचायत में तीन सुलभ शौचालय आदि दिया। जन चौपाल को संतोष गर्ग, डॉ मदन राय, विवेक सिंह, अनंत मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, गुरूजलाल राजभर, शिव नारायण यादव, तारीक अजीज आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लन राम और संचालन दिग्विजय सिंह ने किया।