
बलिया। उप्र की भाजपा सरकार दिन रात मेहनत करते गरीबों के विकास के लिए ढेरों योजनाएं चलाकर उनका सीधा लाभ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसकी लगातार मॉनीटरिंग सीएम योगी आदित्यनाथ खुद कर रहे हैं। यह बातें सिकंदरपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जिला कार्य समिति सदस्य मंजय राय ने कही। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं आम जन तक पहुंच रही है और पात्र हितग्राही उनका लाभ उठा रहे है। इस दौरान शासन के द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं पर जानकारी दी। कहा कि भाजपा राज में गरीबों तक उनका हक योजनाओं के रूप में पहुंच रहा है। इसके अलावा देश विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। पार्टी में कहीं गुटबाजी नहीं चल रही है। पार्टी सबका साथ सबका विकास पर कार्य करती है।