
लखनऊ। यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज भी 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
सुबह से 55 जिलों में कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई है। गुरुवार को चित्रकूट सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
17 जनवरी- पश्चिम के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी 100-200 मीटर तक दर्ज की जाएगी।
18 जनवरी- प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी 50-100 मीटर तक दर्ज की जाएगी।
16 जनवरी- पूरे प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। विजिबिलिटी 200-300 मीटर तक दर्ज की जाएगी।