
सिकन्दरपुर, बलिया। हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान पैदा करने के लिए एनएमजी इण्टर कालेज में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। शिक्षकों ने हिंदी भाषा पर अपने विचार, स्लोगन और कविताएं पेश की।
मैनेजिंग इंचार्ज नजरूलबारी ने कहा कि हमें अपनी राष्ट्रीय भाषा पर गर्व होना चाहिए। प्रधानाचार्य सन्तोष शर्मा ने कहा कि किसी भी देश की भाषा और संस्कृति लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे मजबूत राष्ट्र बनता है। इस दौरान प्रमुख रूप से गजेंद्र बहादुर यादव, अनिल यादव, जितेंद्र कुमार, सैफ अली अंसारी, एहसानउल्लाह, सनाउल्लाह, मनोहर, सलीकून निशा, शांति मोदनवाल, पिंकी सोनी, हेना, सदफ आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता घनश्याम प्रसाद व संचालन राजाराम यादव ने किया।