
सिकंदरपुर, बलिया। जिला प्रशासन की उपेक्षा के कारण अभी तक खरीद दरौली के बीच घाघरा नदी पर बनने वाला पीपा पुल नहीं बन पाया है। यह आरोप क्षेत्रीय विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी ने शुक्रवार को एक प्रेस नोट जारी कर लगाया है।बताया कि पीपा पुल में लगने वाले कुछ स्लीपर खराब हो गए थे, जिसको खरीदने के लिए उन्होंने शासन से एक करोड़ 66 लाख रुपए स्वीकृत कराया, जो तीन महीने पहले ही विभाग द्वारा अवमुक्त कर दिया गया था। किंतु AC द्वारा आज तक टेंडर नहीं किया गया क्योंकि AC उसमें अपना कमीशन तय नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण आज तक टेंडर अधर में पड़ा है। जब तक स्लीपर नहीं आयेंगे तब तक पुल नहीं बन सकता है। जिसकी सारी जिम्मेदारी AC की है। वहीं इस पुल के 66 चादरें कुंभ मेले के लिए विभाग द्वारा भेज दिया गया है। पुल न बनने से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीपा पुल नवंबर महीने में बन कर तैयार हो जाता था और जून तक रहता था। यह पुल मुलायम सिंह यादव जी द्वारा दी गई थी। यह पुल मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। अगर पुल 20 जनवरी तक चालू नहीं किया गया तो मैं अनशन पर बैठूंगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।