
सिकंदरपुर, बलिया। समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर ईकाई की मासिक बैठक रविवार को सपा के कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। यह बैठक केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हर महीने के 5 तारीख को होती है। बैठक में आए कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मो०जियाउद्दीन ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। चारों तरफ लुट मची है। वर्तमान सरकार लोगो को गुमराह करने को ही अपनी उपलब्धि मानती है। पूरा मीडिया ये प्रचारित करने में लगा था कि प्रधान मंत्री के द्वारा किसानों बड़ा तोहफा किसानों को 1350रुपए की 50किलो की डी ए पी मिलेगी, जबकि 1350रुपए की 50किलो की डी ए पी मिलती है। सिर्फ प्रोपगंडा के सहारे ये सरकार चल रही है।समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर के द्वारा 27जनवरी से 3मार्च तक पूरे विधान सभा में पी डी ए चौपाल किया जाएगा, जो विधान सभा के हर गांव में होगा, जिसके बाद तहसील में धरना दिया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र यादव सांसद होगे। धरने में जिले के सभी नेता शामिल होगे।बैठक को डॉ मदन राय, अनंत मिश्रा,भीष्म यादव, विनोद राम, देवनारायण यादव, हृदय यादव, बबलू सिंह,धनंजय सिंह, हरिशंकर सिंह, त्रिलोकी यादव सहित दर्जनों कार्य कर्ताओं ने अपना विचार रखे।बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष राम जी यादव एवं संचालन वीर बहादुर वर्मा ने किया।