
बलिया, ब्यूरो। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के संस्तुति पर बलिया जिले के भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के सिकन्दरपुर मंडल से पुनः आकाश तिवारी व नवानगर मंडल से क्षितिज प्रताप सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र के दुबहड़ से बृजेश कुमार दुबे, छाता से दिनबंधु मौर्य, हनुमानगंज से विश्वजीत तिवारी तथा बलिया नगर से सोनी तिवारी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के बेल्थरारोड मंडल से अरुण तिवारी, सियर से दिलीप सिंह, नगरा से सूर्य प्रकाश सिंह, भीमपुरा से दिनेश राजभर तथा मालीपुर से पंचम कुमार गुप्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के रसड़ा पूर्वी से निखिलेश त्रिपाठी, रसड़ा पश्चिम से अविनाश कुमार सिंह, चिलकहर से अरुण कुमार, चोगड़ा से जय प्रकाश वर्मा तथा रसड़ा नगर से संदीप कुमार सोनी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। फेफना विधानसभा क्षेत्र के सोहांव से प्रशांत कुमार राय, सागरपाली से अंकेश दुबे, गड़वार से उमेश सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बांसडीह से राकेश कुमार वर्मा, बेरुआरबारी से नितेश कुमार सिंह, सहतवार से मिथिलेश कुमार तिवारी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है तथा बैरिया विधानसभा क्षेत्र के बैरिया से सुशील कुमार पांडेय, मुरली छपरा से निरंजन सिंह, बेलहरी से मनोज चतुर्वेदी तथा सुरेमनपुर से गोविंदा साहनी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।