
सुकामा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षा बलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में दस नक्सली मारे जाने की जानकारी मिली है। सुरक्षा वालों ने मौके से तीन ऑटोमेटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।
शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार नक्सलियों के साथ शुक्रवार की सुबह में जवानों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जवानों को सूचना मिली थी कि कई नक्सली उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं। डीआरजी की टीम नक्सलियों की घेराबंदी करने निकली थी। दोनों तरफ से सैकड़ोंं राउंड फायरिंग हुई। साथ ही कई ऑटोमेटिक हथियार भी मिले हैं।
जवान चला रहे थे सर्च ऑपरेशन
जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी हुई। बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।